यदुपति सिंहानिया सीनियर वूमेन चैलेन्जर ट्रॉफी का शानदार आगाज, UPCA टीम ए जीता

कानपूर 16 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा श्री यदुपति सिंहानिया सीनियर वूमेन चैलेन्जर ट्रॉफी 2021 का उद्घाटन आज दिनांक 16 अक्टूबर 2021 को कमला क्लब , कानपुर क्रिकेट ग्राउण्ड पर किया गया ।

यह सीनियर वर्ग के संभावित खिलाड़ियों ( महिला वर्ग ) की 3 टीमों के मध्य आयोजित होने वाली एक दिवसीय की लीग कम नॉक आउट प्रतियोगिता है ।उक्त प्रतियोगिता के सभी मैच दिनांक 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2021 तक कमला क्लब में खेले जायेंगे ।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ संघ के निदेशक श्री प्रेम मनोहर गुप्ता द्वारा किया गया । उक्त अवसर पर महिला चयन समिति की चेयरपर्सन सुश्री रीता के भारतीय किक्रेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति की सदस्य सुश्री नीतू डेविड , संघ के वरिष्ठ प्रबन्धक ( क्रिकेट संचालन ) श्री श्रेयांश कार्तिकेय , श्री के ० के ० अवस्थी , श्री राजीव प्रधान , श्री भूपिन्दर सिंह , श्री अविजित दुबे एवं श्री सिद्धार्थ यादव उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन श्री अहमद अली खान ( तालिब ) ने किया ।

मैच के परिणाम

आज का मुकाबला टीम ए और बी के बीच खेला गया .टीम ए पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.5 ओवर में 177 रनों का स्कोर बनाया .जिसमे एकता सिंह 46 रन और अदिति शर्मा ने 33 रनों की पारी खेली .गेंदबाजी में टीम बी के कसमा,सम्पदा और सोनाली को सबसे अधिक दो दो विकेट मिला . जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम बी 36.3 ओवर में 121 रन बनाकर ढेर हो गई .गेंदबाजी में तृप्ति सिंह 36 और सोनाली 27 रनों की पारी खेली .गेंदबाजी में टीम ए के दिशा और सोनम ने तीन-तीन विकेट लिए .

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago