कराटे

पटना जिला सीनियर क्रिकेट लीग में बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग लिमिटेड विजयी

पटना 11 मार्च: सिद्धांत विजय (65 रन) और तुषार कांत (43 रन) और कप्तान सुनील कुमार सिंह (34 रन देकर तीन विकेट) के शानदार खेल की बदौलत बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग लिमिटेड ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में राजवंशीनगर सीसी पर पांच रन की शानदार जीत दर्ज की।  राजवंशीनगर सीसी की ओर से श्लोक ने 67 रन और अतुल ने 43 रन की शानदार पारी खेली पर अपनी टीम को जीत दिलाने में असफल रहे।

राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग लिमिटेड के कप्तान सुनील कुमार सिंह ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 37.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 199 रन बनाये। सिद्धांत विजय ने 73 गेंदों में सात चौकों व 1 छक्का की मदद से 73 और तुषार कांत ने 32 गेंद में चार चौका व 2 छक्का की मदद से 43 रन बनाये।राजवंशीनगर सीसी की ओर से श्लोक कुमार ने 31 रन देकर 4 विकेट चटकाये।

जवाब में राजवंशीनगर सीसी की टीम 38.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 194 रन बनाये। श्लोक कुमार ने 52 गेंदों में 5 चौका व 3 छक्का की मदद से 67 और अतुल ने 62 गेंद में 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 43 रन बनाये। सुनील कुमार सिंह ने 34 रन देकर 3 विकेट चटकाये।बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग लिमिटेड के सुनील कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मनोज कुमार ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग लिमिटेड : 37.5ओवर में 199 रन पर ऑल आउट सिद्धांत विजय 65 रन, रिषभ राकेश 14 रन, यशस्वी शुक्ला 21 रन, तुषार कांत 43 रन, राहुल रत्न 2/24, आलोक पटेल 1/32, श्लोक 4/31,पंकज मिश्रा 1/30,कृष्णा मणि 1/37
राजवंशीनगर सीसी : 38.3 ओवर में 194 रन पर ऑल आउट आर्यन राय 24 रन, फ्लावर तिवारी 14 रन, श्लोक 67 रन, अतुल 43 रन, रिषभ राकेश 2/31, सिद्धांत 2/53,ओम प्रकाश 1/34, सुनील कुमार सिंह 3/34

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago