किशनगंज जिला क्रिकेट लीग के एकतरफा मुकाबले में आरटीसीसी विजयी।

किशनगंज 11 मार्च: जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित जिला लीग 2021-22 ए डिविजन का आज 32 वां मुकाबला आरटीसीसी बनाम नाइट राइडर्स धरमगंज के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया ।

जिसमें आरटीसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए जिसमें विक्रम ने नाबाद 57 रन एवं नीतीश ने 46 रनों का योगदान दिया वहीं नाइट राइडर्स ओर से गेंदबाजी करते हुए शुभम ने 4 विकेट एवं शिवम ने एक विकेट हासिल किया।

189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स धरमगंज 21.1 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 103 रन ही बना सकी जिसमें शुभम ने 21 रन एवं बबलू ने 17 रनों का योगदान दिया वहीं आरटीसीसी की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजू वन ने दो विकेट राजू टू ने दो विकेट हासिल किया ।

ऑलराउंड परफॉर्मेंस नाबाद 57 रन एवं 2 विकेट लेने वाले विक्रम को मैन ऑफ द मैच चुना गया मैन ऑफ द मैच विक्रम को बबलू ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे तारकेश्वर पोद्दार एवं विवेक प्रधान वही स्कोरिंग माशूक आलम ने की।संयोजक गणेश साह।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago