Patna: तैयारी पूरी प्रतियोगिता कल से दानापुर स्थित द ग्रैंड फोर्ड बैंक्वेट हॉल में बिहार राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 16एवं 17 नवंबर को किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में पुरुष फ्री स्टाइल ,ग्रीको रोमन एवं महिला कुश्ती का आयोजन किया जाएगा ,
प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे।12 दोपहर प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री चंद्रशेखर सिंह(IAS) निर्देशक पंचायती राज बिहार सरकार एवं मुख्य अतिथि बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री विशाल सिंह के द्वारा किया जाएगा इस प्रतियोगिता के दौरान भारतीय कुश्ती संघ के द्वारा रेफरी विशेषज्ञ के रूप में नवल किशोर बिहार आ रहे हैं
इस प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग लेंगे जो बिहार राज्य के निवासी होंगे खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था वही की गई है प्रथम स्थान करने वाले खिलाड़ियों का चयन जालंधर में आयोजित 64वी पुरुष एवं 22वी महिला सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा जोकि 28 नवंबर से 1 दिसंबर को जालंधर में आयोजित की जाएगी
प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन एवं महिला कुश्ती का आयोजन किया जाएगा इस प्रतियोगिता में 20 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष एवं महिला पहलवान हिस्सा ले सकते हैं जिनका उम्र 18 में 19 वर्ष है वह मेडिकल प्रमाण पत्र लगाकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं प्रतियोगिता मैं फ्रीस्टाइल में 57,61,65,70,74,79,86,92, 97,&125kg के पहलवान भाग ले सकते हैं ग्रीको रोमन में। 55,60,63,67,72,77,82,87,97,&130kg के पहलवान भाग ले सकते हैं वहीं महिला कुश्ती में50,53,55,57,59,62,65,68,72,&76kg के महिला पहलवान भाग ले सकते हैं उक्त बात की जानकारी बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने दी
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…