अंडर-23 मेंस वनडे क्रिकेट : शकीबुल का नाबाद शतक से बिहार की 7वीं जीत,

Khelbihar.com

पटना। शकीबुल गणि (नाबाद 127 रन, 148 गेंद, 14 चौका, 2 छक्का) के शानदार शतक की बदौलत अंडर-23 मेंस वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने सिक्किम को 8 विकेट से पराजित किया। यह बिहार की सातवीं जीत थी। कल बिहार का मैच मिजोरम से होगा।


कटक के केआईटी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टॉस सिक्किम ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए सिक्किम ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 224 रन बनाये। अविनाश रजक ने 22, सौरभ प्रसाद ने 2, हरित चौहान ने 34, मो शहबाज अनवर ने 83 और पार्थ पलावत ने नाबाद 52 रन बनाये। बिहार की ओर से शब्बीर खान ने 47 रन देकर 1, रधीर कुमार दबू ने 30 रन देकर 1़, सचिन कुमार सिंह ने 54 रन देकर 1, शकीबुल गणि ने 26 रन देकर 1 विकेट चटकाये।


जवाब में बिहार ने शकीबुल गणि के नाबाद 127 रनों की मदद से 41.5 ओवर में दो विकेट पर 226 रन बना मैच मैच अपने नाम कर लिया। शकीबुल गणि ने 148 गेंदों में 14 चौकों व 2 छक्का की मदद से नाबाद 127 रन बनाये। आशुतोष कुमार ने 24 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 17, अभिषेक कुमार बाबू ने 18 गेंदों में दो चौकों व तीन छक्कों की मदद से 33 और हर्ष राज ने 61 गेंद में तीन चौकों की मदद से नाबाद 38 रन बनाये। सिक्किम की ओर से हरित चौहान ने 45 रन देकर 1, मो एन सप्तुला ने 65 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

20 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago