सैयद मुश्ताक अली टी-20:-कर्नाटक ने बिहार को 9 विकेट से हराया।

Khelbihar.com

पटना। बीसीसीआई द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट में शुक्रवार को खेले गए मैच में कर्नाटक ने बिहार को नौ विकेट से पराजित किया। बिहार ने 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 106 रन बनाये। कर्नाटक ने 11.2 ओवर में एक विकेट पर 107 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। बिहार का अगला मैच 17 नवंबर को उत्तराखंड के खिलाफ खेला जायेगा।

टॉस बिहार ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए बिहार ने 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 106 रन बनाये। बिहार की ओर से बाबुल कुमार ने 41, कुणाल दवास ने 8, राजेश सिंह ने 1, रहमतुल्लाह ने 23, अशफान खान ने 2, आशुतोष अमन ने 21, सरफराज अशरफ ने 5, शिवम कुमार ने 1 रन बनाये। कर्नाटक की ओर से रॉनित मोरे ने 22 रन देकर 2, कौशिक बासुकी ने 24 रन देकर 2, एस जगदीशा ने 25 रन देकर 1, प्रवीण दूबे ने 18 रन देकर 2, श्रेयस गोपाल ने 16 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

जवाब में कर्नाटक ने 11.2 ओवर में 1 विकेट पर 107 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। कर्नाटक की शुरुआत खराब रही। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर केएल राहुल को बिहार के अभिजीत साकेत ने मात्र 2 रन पर पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया। इस समय टीम का स्कोर 5 रन था। इसके बाद डी पडिकल के नाबाद 37 और करुण नायर के नाबाद 65 रन की मदद से कर्नाटक ने मैच अपने नाम कर लिया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

18 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago