Buxer: बक्सर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित बक्सर जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन के अंतर्गत खेले गए मैच में डुमरांव क्रिकेट एकेडमी ने कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 168 रन से पराजित किया। यह डुमरांव क्रिकेट एकेडमी की यह लगातार दूसरी जीत है।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए डुमरांव क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 25 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाये। मिथिलेश ने 51, अमित मिश्रा ने 31, राब बाबू ने 16 रन, रितेश व कमलेश ने 11-11, विवेक ने 29 रन बनाये। अतिरिक्त के रूप में भी 51 रन बने। कैम्ब्रिज स्कूल की तरफ से अभिजीत तथा स्वयं ने 3-3 विकेट प्राप्त किया। तीन खिलाड़ी रन आउट हुए।
जवाब में कैम्ब्रिज स्कूल, बक्सर की टीम मात्र 9 ओवर ही खेल सकी और अपने सभी विकेट खोकर मात्र 42 रन ही बना पाई। आदित्य वर्मा ने 14 रन बनाये। चार बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाये। डुमरांव क्रिकेट एकेडमी की तरफ से विशाल यादव ने 4 जबकि मिथिलेश, अजय और मनीष ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार डुमरांव की टीम जूनियर लीग में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
अंपायर कौशल राय और शक्ति सिंह थे जबकि स्कोरिंग का कार्यभार उत्सव कुमार ने निभाया। कल का युवराज क्रिकेट क्लब और ब्वॉयज क्रिकेट क्लब के बीच खेला जायेगा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…