यूपी खेल न्यूज़

SGFI अंडर-19क्रिकेट:-खगड़िया,जमुई और गया कि धमाकेदार जीत,

Khelbihar.com

Motihari: SGFI अंडर-19 राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सत्र में आज दिनांक 15-11-19 को ग्राउंड-1 के मैच में एकतरफा मुकाबले में खगड़िया ने लखीसराय को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।टॉस जीतकर पहले खेलते हुए लखीसराय की टीम खगड़िया के गेंदबाज और मैच के मैन ऑफ द मैच।

आनंद के 4 और कार्तिकेश के 2 विकेट के बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 60 रन ही बना सकी।लखीसराय के तरफ से रितिक 16रन और अनुराग 11 रन ही दहाई अंक में प्रवेश कर सके।खगड़िया की टीम निर्धारित लक्ष्य 11 वे ओवर में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया।खगड़िया के तरफ से बल्लेबाज विश्वजीत ने शानदार 35 और अमन ने 13 रन बनाए।लखीसराय के तरफ से विप्रोदास औए सचिन ने 1-1 विकेट लिया।मैच में अम्पायर की भूमिका स्टेट पैनल के अम्पायर राजीव कमल मिश्रा(बक्सर) और रविकुमार(मुजफ्फरपुर) ने निभाई।

ग्राउंड-2 के दूसरे मैच में जमुई ने कैमूर को 6 विकेट से पराजित कर दिया।टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए कैमूर की टीम 19 वे ओवर में 74 रन पर ही सिमट गई,जिसमे प्रिंस ने 29 रन का योगदान किया।कैमूर के तरफ से बादल और सादाब ने 3-3 विकेट चटकाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैमूर की टीम ने 17 वे ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

जमुई के तरफ से मैन ऑफ द मैच प्रिंस कुणाल सिंह(17 रन और 1विकेट),सुदर्शन ने नाबाद 20रन और राहुल ने 19 रन का योगदान किया।कैमूर के तरफ से गेंदबाज प्रिंस, विक्रम और शाहनवाज ने 1-1 विकेट लिए।मैच में अम्पायर की भूमिका में स्टेट पैनल ग्रेड ए के अम्पायर वेदप्रकाश(पू.चम्पारण) और जितेंद्र राय(वैशाली) रहे।स्कोरर की भूमिका में हर्षित राज रहे।

ग्राउंड-3 के दूसरे मैच में रोमांचक मुकाबले में गया ने भोजपुर को 3 विकेट से हरा दिया।टॉस जीतकर पहले खेलते हुए भोजपुर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 63 रन ही बना सकी।भोजपुर के एकमात्र बल्लेबाज अविनाश गौतम 17 रन ही दहाई का स्कोर पार कर सके।गया के तरफ मैच के मैन ऑफ द मैच गेंदबाज मो. ताबीज ने 4 और आनंद ने 3 विकेट चटकाए।इस छोटे से लक्ष्य को भी पाने के लिए गया कि टीम को काफी संघर्ष करना पड़ा।बल्लेबाज चितरंजन के 12 और राहुल के 14 रन के बदौलत गया कि टीम ने लक्ष्य को 18 वे ओवर में 7 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।भोजपुर के तरफ से गेंदबाजी में नितेश ने 3 विकेट चटकाए।मैच में स्टेट पाई पैनल के मो.कुदुस(पू.चम्पारण) और राजेश कुमार यादव(गोपालगंज) ने अम्पायर की भूमिका निभाई।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

6 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago