Loading Now
×

बिहार राज्य अंडर 13 शतरंज प्रतियोगिता का शानदार शुरुआत,

पटना : अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वाधान में कटिहार जिला शतरंज संघ द्वारा आज से कटिहार के मॉफरगंज स्थित अग्रसेन भवन में बिहार राज्य अंडर 13 शतरंज प्रतियोगिता आरंभ हो गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि , श्रीमती उषा देवी अग्रवाल, महापौर, कटिहार ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संजीव सुरेखा, कटिहार जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष डॉ शंभू नाथ एवं गीत अविनाश, आयोजन सचिव प्रत्यूष कुमार एवं प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक नंदकिशोर उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में राज्य भर से तकरीबन 100 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं । प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 19 रेटेड खिलाड़ियों समेत कल 69 खिलाड़ी जबकि बालिका वर्ग में सात रेटेड खिलाड़ियों समेत कुल 30 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में कुल 6 जबकि बालक वर्ग में कुल सात चक्र खेले जाने हैं। आज संपन्न हुए प्रथम चक्र के बाजी के उपरांत तकरीबन सभी वरीय खिलाड़ियों ने अपनी अपनी बाजियां जीत ली।

IMG-20260501-WA0009 बिहार राज्य अंडर 13 शतरंज प्रतियोगिता का शानदार शुरुआत,

प्रतियोगिता के बालक वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी देवांश केशरी समेत सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने अपनी अपनी बाजियां जीत ली। वहीं बालिकाओं के वर्ग में धान्वी कर्मकार, मोहिनी पंडित , अनिका यादव, आराध्या प्रकाश , राज श्री, सान्वी जैसे रेटेड खिलाड़ियों ने अपनी अपनी बाजियां जीत ली। वहीं प्रतियोगिता में एक उलटफेर देखने को मिला जब चौथी वरीयता प्राप्त रेटेड खिलाड़ी दरभंगा की मनीषा यादव को पूर्णिया की नव्या आकृति ने सफेद मोहरों से पराजित कर दिया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

पटना में जल्द शुरू होगी आईपीएल की तर्ज पर ‘भर लो उड़ान’ क्रिकेट स्कूल लीग, दिखेगा पुरा रोमांच

Next post

स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में अंकित के 6 विकेट से AK क्रिकेट एकेडमी विजयी।

Post Comment

🔒 Security Check
4 × 2 = ?