Loading Now
×

पटना में जल्द शुरू होगी आईपीएल की तर्ज पर ‘भर लो उड़ान’ क्रिकेट स्कूल लीग, दिखेगा पुरा रोमांच

पटना। राजधानी के युवा क्रिकेटरों को बड़ा मंच देने के उद्देश्य से जल्द ही ‘भर लो उड़ान क्रिकेट स्कूल लीग’ का आयोजन किया जाएगा। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाली इस लीग में अंडर-12 और अंडर-15 वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन टर्निंग प्वाइंट की ओर से प्रायोजित किया जा रहा है।

लीग को लेकर आयोजकों का कहना है कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का माहौल देना और उनकी प्रतिभा को सही मंच प्रदान करना है। लीग में शहर और आसपास के स्कूलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेलने का अवसर मिलेगा।

टर्निंग प्वाइंट के एमडी विजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता को पूरी तरह पेशेवर अंदाज में आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। आईपीएल की तरह अलग-अलग टीमों का गठन किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट का अनुभव मिल सके। उन्होंने कहा कि बच्चों के खेल कौशल को निखारने और उनमें टीम भावना विकसित करने के उद्देश्य से यह लीग शुरू की जा रही है।

IMG-20260501-WA0009 पटना में जल्द शुरू होगी आईपीएल की तर्ज पर ‘भर लो उड़ान’ क्रिकेट स्कूल लीग, दिखेगा पुरा रोमांच

सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों के चयन के लिए जल्द ही ट्रायल की तारीख घोषित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को विभिन्न टीमों में शामिल किया जाएगा। लीग में भाग लेने वाले बच्चों को अनुभवी कोचों और क्रिकेट विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में खेलने का मौका मिलेगा।

IMG-20260529-WA0002 पटना में जल्द शुरू होगी आईपीएल की तर्ज पर ‘भर लो उड़ान’ क्रिकेट स्कूल लीग, दिखेगा पुरा रोमांच

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि भविष्य में बेहतर खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिल सके। लीग में मैचों का आयोजन आधुनिक क्रिकेट प्रारूप के अनुसार किया जाएगा और खिलाड़ियों को प्रोफेशनल माहौल देने की कोशिश होगी।

पटना में इस तरह की स्कूल क्रिकेट लीग को युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है। खेल जानकारों का मानना है कि इससे न सिर्फ बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि बिहार में स्कूल क्रिकेट को भी नई पहचान मिलेगी।

ग्रैंड फिनाले में रोमांच अपने चरम पर होगा। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और मैन ऑफ द सीरीज जैसे आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ ही विजेता और उपविजेता टीमों पर इनामों की बारिश होगी, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो जाएगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 + 5 = ?