स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में अंकित के 6 विकेट से AK क्रिकेट एकेडमी विजयी।
पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम बरका बगीचा स्थित SSR के टर्फ विकेट के मैदान पर समाज सेवी स्वर्गीय बिन्दा राय मेमोरियल अंडर-16 वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के तीसरे संस्करण का पाँचवा लीग मुकाबला क्रिकेट वाला प्लेय अरेना, पटना और A K क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया जिसमें A K क्रिकेट एकेडमी की टीम ने क्रिकेट वाला प्ले अरेना को 9 विकेट से हराया।
आज का मैच क्रिकेट वाला प्ले अरेना और A K क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। क्रिकेट वाला प्ले अरेना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर में 125 रन 10 विकेट पर बनाई। क्रिकेट वाला प्ले अरेना के लिए सर्वाधिक 37 रन अंश राज और 20 रन दीपक ने बनाए। अंकित ने 6 ओवर में 20 रन खर्च कर छूट 6 विकेट चटकाएं। वहीं आर्यन ने दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी A K क्रिकेट एकेडमी ने लक्ष्य को मध्यम क्रम के बल्लेबाज यश कुमार के 53* रन व रवि के 25* रन की बदैालत 15 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सुजल ने 5 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिए। विजेता टीम के अंकित को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

इससे पहले मैच का उद्घाटन फाउंडेशन के सयुंक्त सचिव सुधीर कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर सोनपुर के समाज सेवक प्रकाश सिंह, राहुल सिंह, गोलू सिंह, अभिनव कुमार, हेमन टॉफी के खिलाडी प्रवीण सिंह और बिहार अंडर 19 के पुर्व खिलाडी रंजन राॅय आदि उपस्थित रहे।
संक्षिप्त स्कोर :
क्रिकेट वाला प्ले अरेना, पटना : 24 ओवर में 10 विकेट पर 125 रन, अंश राज 37, दीपक 20, अतिरिक्त 20, अंकित 6/20, आर्यन 2/21।
A K क्रिकेट एकेडमी: 15 ओवर में 126 रन पर 1 विकेट, यश कुमार 53*, रवि 25*, प्रशांत 21 अतिरिक्त 27, सुजल 1/33.
Share this content:



Post Comment