राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन में बिहार को तीसरा स्थान

पटना 06 मार्च: मैंगलोर ( कर्नाटक ) में खेली जा रही 67वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला वर्ग के युगल स्पर्धा में बिहार की प्रिया सिंह,पूनम कुमारी व युक्ता रानी की जोड़ी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि बिहार की प्रिया सिंह,पूनम कुमारी व युक्ता रानी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए महत्वपूर्ण मैंच में बिहार ने राजस्थान को लगातार दो सेटों में 35-18,35-20 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

जबकी सेमीफाइनल में कर्नाटक से 35-22,35-29 से पराजित होने के बावजूद बिहार की जोड़ी ने तीसारा स्थान हासिल करते हुए काँस्य पदक प्राप्त किया। जबकि बिहार की महिला टीम फाइव्स स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आंध्रप्रदेश से हारने के बाद प्रतियोगिता के 7वें – 8वें स्थान लिए छत्तीसगढ़ से खेले गए मैच में बिहार ने छत्तीसगढ़ को 35-27,35-24 से पराजित कर 7वां स्थान प्राप्त किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago