रणधीर वर्मा अन्तर जिला क्रिकेट में खूंटी ने गढ़वा को हराया

लोहरदगा 06 मार्च: झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला सीनियर रणधीर वर्मा ट्रॉफी ,(प्लेट ग्रुप) का दूसरा मैच आज बलदेव साहू कॉलेज स्टेडियम, लोहरदगा में गढवा और खूंटी के बीच खेला गया खूंटी की टीम ने इस मैच में गढ़वा को 124 रन से पराजित कर दिया।

खूंटी टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.5 ओवरों में 251 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। खूंटी की ओर से अर्जुन शर्मा ने 52 रन, प्रतीक कुमार ने 35, सोनू कुंडू ने 31 और प्रवीण कुमार ने 20 रन बनाया। गढवा की ओर से कुमार गौरव ने 3, आर्यन पांडे ने 3 तथा रोहित सिंह ने 2 विकेट लिया।

जवाबी पारी में गढ़वा की टीम 34.4 ओवरों में 127 रन बनाकर 124 रनों से मैच हार गई।बल्लेबाजी में गढ़वा की ओर से नवीन कुमार ने 27 रन तथा कुमार गौरव ने 23 रन बनाया। खूंटी की ओर से अकीब जावेद ने 4 विकेट, दिव्यम राज ने 4 विकेट लिया।

आज के मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार खूंटी के अकीव जावेद को मैच ऑब्जर्वर तथा रणजी खिलाड़ी अनवर मुस्तफा तथा अंपायर उज्जैर ने संयुक्त रूप से दिया इस अवसर पर दूसरे अंपायर मनोहर सिंह स्कोरर संदीप रॉय लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष भास्कर दास गुप्ता, अमित कुमार, अजय कुमार, सतीश वर्मा, किशोर कुमार वर्मा, दुर्गा प्रजापति, प्रवीण प्रसाद, विशाल महेंद्र, नयन रंजन दता आदि उपस्थित थे।कल का मैच खूंटी बनाम रामगढ़ सुबह 9 बजे से

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

27 minutes ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

19 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago