सीनियर महिला टी-20 :गुजरात ने बिहार को 89 रनों हराया

Khelbihar.com

पटना. आंध्रप्रदेश के गुंटूर में बीसीसीआइ द्वारा आयोजित सीनियर वीमेंस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा. मंगलवार को आरवीआर एंड जीसी कॉलेज ग्राउंड पर खेले गये मैच में गुजरात ने बिहार को 89 रनों से पराजित किया. इससे पहले बिहार को आंध्रप्रदेश ने हराया था.

टॉस गुजरात ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले खेलते हुए गुजरात ने सारवी 36, भावना गोपलानी 23, रेणुका चौधरी 24, हनी पटेल नाबाद 37 और रितल पटेल की नाबाद 20 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 152 रनों का स्कोर खड़ा किया.

बिहार से प्रीति कुमार ने दो विकेट चटकाये. वहीं रचना सिंह और श्रद्धा को एक-एक सफलता मिली. 153 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी बिहार की टीम एकबार फिर बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन से 19.4 ओवर में मात्र 63 रनों पर पवेलियन लौट गयी. ओपनर बल्लेबाज अपूर्वा कुमार ने 13 व रचना कुमार ने 19 रन बनाये.  

अतिरिक्त  के रूप में 11 रन मिले. इनके अलावा अन्य आठ बल्लेबाज दहाई अंक आंकड़ा पार करने में नाकाम रहीं. गुजरात से तोरल पटेल ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके. वहीं कृतिकाबेन व हिरालालबेन सोलंकी ने एक-एक विकेट लिये. बिहार का अगला
मैच 17 अक्तूबर को मध्यप्रदेश से होगा.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

5 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

23 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago