U-23ट्रायल मैच : हृदयानंद के शानदार शतक और अमरजीत के अर्दश्तक से बिहार बी टीम जीती

Khelbihar.Com

पटना: U-23 एक दिवशीय टुर्नामेंट के टीम चयन के लिए हो रहे ट्रायल मैच के पहले दिन हृदयानंद और अमरजीत के बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत बिहार बी की टीम ने बिहार ए को 36 रनों से हरा दिया.

मैच में टॉस बिहार बी ने जीता और बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में आठ विकेट पर 290 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में बिहार बी की टीम 45 ओवर में 254 रन हीं बना सकी. बिहार बी की ओर से हृदयानंद ने शानदार 108 रन और अमरजीत ने 62 रन बनाये , अमरजीत ने 3 विकेट भी चटकाए.

बिहार बी की टीम की ओर हृदयानंद और अमरजीत के अलावा बल्लेबाजी करते हुए यशश्वी ने एक , सोनू कुमार गुप्ता ने 18 , कुश प्रताप ने 24, रिषभ राकेश 29, आफताब आलम -7 रवि कुमार शर्मा 15 , अभिषेक आनंद 02 और हर्ष ने शून्य रन का योगदान दिया. बिहार ए की ओर से गेंदबाजी करते हुए  मनमोहन ने 4 और पवन , अनिमेष और राकिब ने एक एक विकेट लिया.

जवाब में खेलते हुए बिहार ए की टीम ओर से बल्लेबाजी करते हुए हर्ष राज -60 , सूरज कुमार-56, आयुष -46 अनिमेष -34 , बिपिन सौरभ – 10 , दानिश आलम -10 , आकिब रजा -07, विश्वजीत -01 , दीपक राज और निशित कुमार शून्य रन बनाये. बिहार बी की ओर से गेंदबाजी करते हुए  अमरजीत ने 3 , रंधीर, यशश्वी  और अभिषेक ने 2-2 विकेट लिए. बुद्धवार को बिहार सी और बिहार डी के बीच मैच खेला जायेगा.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago