U-23 एक दिवशीय (महिला) : हार से हुई बिहार की शुरुआत , चंडीगढ़ ने सात विकेटों से हराया

Khelbihar.com

पटना : कटक में चल रहे महिलाओं के U- 23 आयु वर्ग की पहले एक दिवशीय मैच में बिहार को चंडीगढ़ से सात विकेटों से हार का सामना करना परा. बिहार का अगला मैच 27 जनवरी से अरुणाचल के खिलाफ कीट यूनिवर्सिटी ग्राउंड , भुवनेश्वर में है.

बिहार महिला अंडर 23 वनडे टीम ने कटक में बीसीसीआई द्वारा आयोजित अपने पहले मैच में चंड़ीगढ़ के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 96 रन बनाए। जिसमे 37 रन अतिरिक्त से प्राप्त हुए हैं। बिहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विशालाक्षी 2 , आराध्या राज 7 , अपूर्वा कुमारी 20 , यशिता सिंह 4 , शिखा सिंह, प्रीति ओर  तेजश्वी शून्य , कोमल 11 , आर्या 2 तथा रचना सिंह 4 रन बनाकर आउट हुई , जबकि अपूर्वा 9 रन बनाकर नॉट आउट रही. चंडीगढ़ की और से गेंदबाजी करते हुए काश्वी गौतम ने 5 , रजनी देवी ने 4  तथा पारुल सैनी ने एक विकेट प्राप्त किये.

जवाब में खेलते हुए चंडीगढ़ की टीम 31.1 ओवर में तीन विकेट पर 99 रन बना मैच को अपने नाम कर लिया . चंडीगढ़ की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मोनिका , मेहुल एक, परुषि प्रभाकर 18 रन बनकर आउट हुई , जबकि अमंजूत कौर 22, काश्वी गौतम 12  रन बनाकर नाबाद रही. बिहार की और से गेंदबाजी करते हुए अपूर्वा ओर प्रीति ने एक एक विकेट लिए ,जबकि एक खिलाडी रन आउट का शिकार हुई.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

12 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago