राष्ट्रीय सबजूनियर बालक-बालिका कुश्ती कल से पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में

Khelbihar.com

पटना, 25 जनवरी। पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स कंकड़pyबाग में कल से आउटडोर परिसर में आयोजित बालकों की 39वीं और बालिका के लिए 23वीं राष्ट्रीय सबजूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में देश भर के 1290 पहलवान शिरकत करेंगे। यह जानकारी बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में दी।


उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सभी मेहमान खिलाड़ी को भोजन व आवासन की व्यवस्था अतिथि देवो भव: की भावना के अंतर्गत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुश्ती एक अति प्राचीन खेल है। समय के साथ काफी बदलाव हुआ है। हम इस खेल में राज्य स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ी से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देते हैं।उन्होंने कहा किहम सरकार से आर्थिक मदद लेने के लिए उत्सुक नहीं है। सरकार हमारे पदक विजेता को नौकरी दे।


श्री सिंह ने कह कि यहां का इंडोर हॉल खराब है। इसीलिए बाहर में निर्मित कबड्डी कोर्ट व बास्केबॉल कोर्ट पर उनके संघों के सहयोग से कुश्ती की प्रतियोगिता आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि तीन कुश्ती सिंथेटिक मैट पर लगाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 15 से 17 आयु के 28 राज्यों व छह केंद्रशासित व सर्विसेज की ओर से फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन शैली में हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता के दौरान रैंडम डोप टेस्ट के अधिकारी करेंगे।


संवाददाता सम्मेलन में मौजूद बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रिज भूषण शरण सिंह (सांसद) अपराह्न चार बजे करेंगे। मुख्य अतिथि बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समारोह होंगे। इस मौके पर बिहार सरकार के सायंस व टेक्नोलॉजी मंत्री जय कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।
संवाददाता सम्मेलन में बिहार कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, कार्यालय सचिव विजय कुमार, ओलंपियन अंतरराष्ट्रीय रेफरी अशोक कुमार और मीडिया प्रभारी सावंत कुमार रवि मौजूद थे।
संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम की घोषणा बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह ने किया।


टीम के सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं-
बालक वर्ग
:
ग्रीको रोमन : पुनील कुमार, सुनील यादव, नीरज कुमार, सतीश कुमार, विकास कुमार, शुभम कुमार, हीरा कुमार यादव, मोती कुमार यादव, रोहित राज। कोच-उदय कुमार तिवारी।
फ्री स्टाइल : भवर चेरो, सुमन कुमार, मुलायम खरबार, विशाल यादव, छोटे लाल यादव, अंकित कुमार शर्मा, ओम प्रकाश कुमार, अमन श्री, रोहित राज, कर्मवीर यादव।
बालिका वर्ग
वैष्णवी कुमारी, बंदना कुमारी, अनु कुमारी, शालिनी कुमारी, निर्जला कुमारी, रश्मि कुमारी, अंजलि कुमारी, कोच-अभिलाषा कुमारी। मैनेजर-रामपूजन साहनी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

13 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago