पटना: इस्ट जोन के चयनित प्रो डी बी देवधर ट्राॅफी टीम के सुरक्षित खिलाड़ी बिहार के अभीजीत साकेत को 15 सदस्यीय टीम में शामिल कर लिया गया है।आसाम के खिलाड़ी रियान पराग के इंडिया -ए टीम का हिस्सा बने रहने के कारण अभीजीत साकेत को इस्ट जोन की पंद्रह सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।
इस संदर्भ में इस्ट जोन की चयन समिति के संयोजक देवाशीष चक्रवर्ती के द्वारा बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को मेल के माध्यम से सूचित किया गया है। पुडुचेरी में 24 जुलाई से प्रारंभ हो रहे इस्ट जोन की टीम को कुल पांच मैच खेलने का अवसर मिलेगा। इस्ट जोन की टीम का सामना, 24 जुलाई को सेंट्रल जोन से, 26 जुलाई को नार्थ इस्ट जोन से, 28 जुलाई को नार्थ जोन से, 30 जुलाई को साउथ जोन से और 1 अगस्त को वेस्ट जोन से होगा।
सौरभ तिवारी (कप्तान), उत्कर्ष सिंह, विराट सिंह, कुमार कुशाग्र(विकेटकीपर) सभी झारखंड, अभिमन्यू इश्वरन (उपकप्तान), सुदीप कुमार घरामी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर) शहबाज अहमद, मुख्तार हूसैन, आकाश दीप सभी बंगाल,रिशभ दास और अभिनव चौधरी आसाम, शुभ्रांशु सेनापति ओडीशा, एम एस मुरा सिंह त्रिपुरा और अभीजीत साकेत बिहार।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…