SSR U-17 T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में St. Michael School, पटना विजयी

पटना : सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडीयम बरका बगीचा स्थित SSR के टर्फ विकेट के मैदान पर आज SSR U17 T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का दुसरा लीग मैच STAR Xl, पटना और St. Michael School, Patna के बीच खेला गया। जिसमें St. Michael School, पटना की टीम ने STAR Xl, पटना की टीम को 5 विकेट से हरा दिया। सिद्धांत के उनके बेहतरीन प्रदर्शन (40 रन 36 गेंद मे )आज के मुख्य अतिथी SSR Sports के निर्देशक रंजन रॉय के द्वारा मैन ऑफ द मैच के पुरष्कार दिया गया।

आज के मैच में St. Michael School की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए STAR Xl की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नितीश 30 रन, अखिल 13 रन और सक्षम 12 रन की सहायता से 97 रन 10 विकेट के नुकसान पर बनाई। वहीं St. Michael’s School पटना की टीम से शैल ने 3, यश ने 3, और वेदांत ने 1 विकेट लिये।

लक्ष्य के पीछा करने उतरी St. Michael School पटना की टीम ने 11 ओवर में सिद्धांत 40 रन, रयान 27 रन और शैल 12 रन की पारी की मदद से 101 रन 5 विकेट के नुकसान पर बना कर मैच को 5 विकेट से जीत लिया। STAR Xl की टीम की तरफ से नितीश ने 4 विकेट, और शिवान्श ने 1 विकेट लिये।

आज के इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में सोनपुर के समाज सेवक राहुल सिंह, भोलू सिंह, राज सिंह, आदित्य कुमार, संतोष कुमार के द्वारा खिलारियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की गई।

स्कोर :

STAR Xl – 97/10 (16.4 over)
नितीश 30 रन, अखिल 13 रन, सक्षम 12 रन।
शैल – 3/16, yash – 3/14, वेदांत 2/19।
St. MICHAEL SCHOOL पटना – 101/5 (11 over) – सिद्धांत 40 रन, ओस्ता 27 रन और शैल 12 रन।
नितीश 4/23 और शिवांश 1/20।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago