कराटे

बीसीसीआई सीनियर महिला वनडे क्रिकेट में कल बिहार की पहली भिड़ंत पांडुचेरी से

पटना 10 मार्च: कल 11 मार्च को एलूर क्रिकेट स्टेडियम बेंगलुरु में बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली सीनियर महिला एक दिवसीय ट्रॉफी में बिहार और पांडुचेरी के बीच पहली भिड़ंत होगी।जिसकी जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि बिहार की टीम 4 मार्च से बेंगलुरु पहुंची हुई है।जहां बिहार सीनियर महिला टीम के सभी खिलाड़ियों को कोविड-19 टेस्ट कराया गया और समय-समय पर सभी खिलाड़ियों को 3 चरणों में कोविड-19 से गुजरना पड़ा।जिसमें सभी खिलाड़ियों का रिजल्ट नेगेटिव पाया गया।उसके बाद बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए 9 मार्च से बिहार के सीनियर महिला टीम एलुर क्रिकेट स्टेडियम के मैदान पर अभ्यास सत्र में जुड़कर पसीना बहा रही है जिसका प्रथम मुकाबला कल पांडुचेरी के साथ होगी।

बिहार टीम को प्लेट ग्रुप में रखा गया है जिसके सभी मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे।बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली महिला सीनियर एकदिवसीय ट्रॉफी में बिहार का कार्यक्रम निम्नलिखित इस प्रकार है:-बिहार की पहली भिड़ंत पांडुचेरी से कल 11 मार्च को होगी।जबकि 14 मार्च को दूसरा मुकाबला अरुणाचल प्रदेश से, तीसरा मुकाबला 16 मार्च को सिक्किम से, चौथा मुकाबला 17 मार्च को मणिपुर से, पांचवां मुकाबला 19 मार्च को जम्मू एंड कश्मीर से व छठा और प्रथम राउंड का अंतिम मुकाबला मिजोरम से 21 मार्च को खेली जाएगी।

बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, जिला प्रतिनिधि संजय सिंह, एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन अजय नारायण शर्मा, टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह, इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी के चेयरमैन आनंद कुमार, बीसीएल के चेयरमैन सोना सिंह, संयोजक ओमप्रकाश तिवारी, मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने बिहार की महिला टीम को कल 11 मार्च को होने वाली प्रथम मुकाबला में जीत के साथ खाता खोलने के लिए जीत की अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

11 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago