बक्सर जिला जूनियर लीग के रोमांचक मुकाबले में राज के पंच से जय हो सीसी विजयी

बक्सर 10मार्च : बक्सर जिला क्रिकेट संघ के तत्त्वाधान में आयोजित तथा “एसजेवीएन कंपनी द्वारा प्रायोजित” *एसजेवीएन “बक्सर जिला क्रिकेट लीग” के जूनियर डिवीजन में, आज का मैच आई टीआई ग्राउंड में जय हो क्रिकेट क्लब, बक्सर और संत जॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डुमराँव के बीच खेला गया।

जिसमें जय हो क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों के मैच में 21ओवर हीं खेल पाई और अपने सभी विकेट खोकर 109 रन बना सकी, जिस में सर्वाधिक स्कोर बासुकीनाथ गुप्ता का रहा जिन्होंने 41 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों की मदद से 41 रन बनाए जबकि निखिल कुमार और राज सिंह ने 10-10 रन बनाए, बाकी कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक प्राप्त नहीं कर पाया। संत जॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डुमराँव के तरफ से अनिकेत कुमार ने 5 ओवरों में 36 रन देकर 3 विकेट, रोहित कुमार ने 6 ओवरों में 21 रन देकर दो विकेट तथा मनीष तिवारी और आनंद यादव ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

110 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी संत जॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डुमराँव की टीम 19.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर मात्र 99 रन हीं बना सकी और यह नजदीकी संघर्षपूर्ण मैच 10 रनों से हार गयी। डुमराँव की ओर से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर मनीष तिवारी का रहा जिन्होंने 50 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों की मदद से कुल 37 रन बनाए, जबकि रोहित कुमार ने 17 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से कुल 14 रन बनाए बाकी कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक नहीं प्राप्त कर सका। जय हो क्रिकेट क्लब की तरफ से राज सिंह ने शानदार गेंदबाजी की और 6 ओवरों में 22 रन देकर पांच विकेट प्राप्त किया, जबकि बासुकीनाथ ने 1.3 ओवर में 7 रन देकर दो विकेट, धीरज, मोहम्मद कैफ और चंदन ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

इस तरह से जय हो क्रिकेट क्लब बक्सर ने आज का यह मैच जीतकर SJVN जुनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग की दुसरी फाइनलिस्ट् टीम हो गई है।आज के मैच में अंपायरिंग का दायित्व चंद्रसेन मिश्रा और रमाकांत यादव ने निभाया जबकि स्कोरर रजनीश कुमार रहे।बक्सर जिला क्रिकेट-लीग में कल का मैच ओम क्रिकेट क्लब, बक्सर और संत जॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डुमराँव के बीच ITI मैदान में खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago