कटिहार जिला लीग में इसराफील और फ़ारुक़ का शतकीय प्रहार एलाइंस की आसान जीत

कटिहार 10 मार्च: स्वर्गीय रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन-ए-सत्र 2020-21 में आज का मुकाबला एलाइंस क्रिकेट क्लब बनाम शांति भारती क्रिकेट क्लब के बिच हुआ जिसमे टॉस एलाइंस के कप्तान भरत भूषण झा ने जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 रनो पर 3 विकेट खोकर एलाइंस संकट में आ गयी थी पर इसराफील लल्ला और फ़ारुक़ आलम ने चौथे विकेट के लिए 203 रन जोड़े इसराफील लल्ला ने जहां सात छक्कों और तेरह चौकों की मदद से 90 गेंदों में 129 रन बनाये वहीं फ़ारुक़ आलम ने पांच छक्कों और पंद्रह चौकों की साहेता से 78 गेंदों में 120 रन बनाये इन दोनों के बिच हुई इस रिकॉर्ड साझेदारी से एलाइंस ने 5 विकेट पे 309 रनो का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।  शांति भारती के राजकुमार ने 65/2, जबकी प्रिंस कुमार और ऋतिक राज गुप्ता ने 1-1 सफलता हासिल की.

310 रनो का पीछा करते हुए शांति भारती ने 8 विकेट पे 233 रन बनाये जिसमे ऋतिक राज गुप्ता ने 72 गेंदों पे 72, विजय हांसदा ने 33 गेंदों में 23 जबकी प्रिंस कुमार ने तेज़ तर्रार 19 गेंद में 49 रन बनाये इस तरह एलाइंस ने 76 रनो से मैच जीतकर 2 अंक प्राप्त किये। एलाइंस के मो.फरहद ने 31/3, भरत भूषण ने 19/2, जबकी रिज़वान और नाज़ीर ने 1-1 विकेट लिए।

लगातार दो मैचों में शतक जड़ने वाले इसराफील लल्ला को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया.निर्णायक की भूमिका में सुमाभो घोष टोमपी और अजीत सिंह थे जबकी स्कोरिंग साहिल रज़ा ने की। संक्युक्त सचिव तौसीफ अख्तर ने बताया के कल का महत्वपूर्ण मुकाबला सन्नी क्रिकेट क्लब बनाम न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब के बिच खेला जायेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago