वेस्ट चम्पारण जिला लीग में पितांबर व वसीम के पंच से मॉडर्न क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

बेतिया 10  मार्च: राम लखन सिंह यादव कॉलेज बेतिया के खेल मैदान में पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग आज का मैच विद्यार्थी क्रिकेट क्लब मैनाटांड़ और मॉडर्न क्रिकेट क्लब बेतिया के बीच खेला गया।

आज सुबह मॉडर्न क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया मॉडर्न क्रिकेट क्लब के पारी की शुरुआत करते हुए अनूप कुमार ने शानदार 47 रन बनाए और उनका बखूबी साथ निभाते हुए आर्यन ने 29 रन बनाए इन दोनों के बल्लेबाजी के बदौलत मॉडर्न क्रिकेट क्लब ने 129 रन बनाए विद्यार्थी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए जसदीप सिंह ने 2 विकेट और कुंदन कुमार ने एक 2 विकेट लिया।

जवाब देने उतरे विद्यार्थी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज तेज गेंदबाज वसीम और पीतांबर यादव के सामने टिक न सके और पूरी टीम 62 रनों के कुल योग पर सिमट गई विद्यार्थी क्लब की ओर से अनुभवी बल्लेबाज चंद्र प्रकाश विद्यार्थी ने 21 रनों का योगदान दिया।  दोनों गेंदबाजों पितांबर ने 34 रन देकर 5 विकेट लिया पितांबर का साथ निभाते हुए वसीम ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर पांच विकेट लिया बल्लेबाजी करते हुए 9 रन बनाए जिसके कारण वसीम को मैन ऑफ द मैच दिया गया

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago