पटना 06 मार्च : बीसीसीआई के घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में बिहार का सफर ख़त्म हो गया है। बिहार को रणजी ट्रॉफी के इस सत्र में पहली हार का सामना करना पड़ा वो भी अरुणाचल प्रदेश की टीम ने इस बार बिहार को रणजी ट्रॉफी में हराकर पहली जीत दर्ज की है।
बिहार इस बार प्लेट ग्रुप में खेल रही थी जिसका मुकाबला कोलकाता में खेला गया। रणजी ट्रॉफी के तीसरे मुकाबले में बिहार को अरुणाचल प्रदेश की टीम ने 15 रनो से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अरुणाचल प्रदेश ने पहली पारी में 196 रन बनाये जबकि बिहार अपनी पहली पारी में सिर्फ 109 रन बनाकर ढेर हो गई।
दूसरी पारी में अरुणाचल की टीम ने 253 रन बनाये थे जिससे बिहार के सामने कुल 340 रनो का लक्ष्य रखा जिसमे जबाब में बिहार की टीम ने सिर्फ 15 रन दूर 325 रन बनाकर ढेर हो गई। बिहार के लिए आशुतोष अमन ने 75 रन की पारी खेली,जबकि विक्रांत और ऋषव ने भी अर्धशतक बनाया।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…