भोजपुर 06 मार्च: जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन के दूसरे सेमीफाइनल में स्टूडेंट इलेवन ब्लू का मुकाबला स्टार फेन्डस क्रिकेट क्लब से प्रातः 9:00 महाराजा कॉलेज के मैदान पर शुरू हुआ |
मैच का उद्घाटन जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष डॉ एस के रूंगटा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 30.2 ओवर में 129 रन बनाकर आउट हो गई |प्रकाश पांडे ने सर्वाधिक 46 रन, रोहित सिंह ने 17 रन, और अंकित ने 13 रनों का योगदान किया |स्टूडेंट ब्लू की तरफ से गेंदबाजी करते हुए संजीव ने सर्वाधिक 3 विकेट , विक्रम, वरुण और शुभम ने दो-दो विकेट प्राप्त किया |
130 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टूडेंट ब्लू की टीम वरुण राज की बेहतरीन 99 रनों की बदौलत यह मैच 8 विकेट से आसानी से जीत लिया |शुभम ने 17 रन और संतोष ने नाबाद 9 रनों का योगदान किया |स्टार फ्रेंड्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकित और अयान को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ | आज के मैच के निर्णायक जिला पैनल के राकेश एवं अमित थे | स्कोरीग की भूमिका में रत्नेश एवं ओम थे|
कल (2021-22) के सीनियर डिवीजन का पहला सेमीफाइनल मैच आरा क्रिकेट एकेडमी ब्लू बनाम अवेंजर क्रिकेट क्लब ग्रीन के बीच प्रातः 8:00 बजे से महाराजा कॉलेज के मैदान पर खेला जाएगा | इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी कुमार विजय ने दी |
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…