सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में विपुल कृष्णा के ऑल रॉउंडर प्रदर्शन से डीसीसी 180 रनो से जीती

सीतमढ़ी 06 मार्च: सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज दिनांक 06/03/2022 को जानकी स्टेडियम मे 15 वा दिन का मैच डी सी सी और लायंस क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया । जिसमे डी सी सी के कप्तान मृत्युंजय कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए डी सी सी ने 35 ओवर में 233 रन 9 विकेट खोकर बनाए। जिसमे साहब अली और विपुल कृष्णा ने 56 -56 रन बनाये।गेंदबाजी में ईश्वर को तीन और आदर्श को दो विकेट मिला।  जवाब में उतरी लायंस क्रिक्रेट क्लब की टीम 12.4 ओवर में 53 रन बनाकर ढेर हो गई। जिसमे अमन ने सबसे अधिक 22 रन बनाया। गेंदबाजी में विपुल कृष्णा चार,प्रफुल्ल झा को तीन विकेट मिला।

इस प्रकार डी सी सी ने यह मुकाबला 180रनो से जीत लिया । आज के मैच का उदघाटन श्री अविनाश कुमार जिला पंचायत राज्य पदाहकारी सीतामढ़ी के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस अवसर पर एसडीसीए के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश कुमार एवम सी ई ओ श्याम किशोर प्रसाद उपस्थित रहे है।

आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डीसीसी के विपुल कृष्णा को 56रन और 4 विकेट लेने के लिए श्री कृष्ण वर्मा ने प्रदान किया । आज के मैच का अंपायर अमरेश कुमार झा एवं अक्षय कुमार तथा स्कोरर नंदनी थी। और वही कन्वेनर विवेक कुमार मिश्रा के द्वारा मैच का संचालन कराया गया । इस अवसर पर पंकज कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago