भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर बिहिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन बनाम वाई एम सी सी के बीच मैच प्रातः 10:30 बजे शुरू हुआ |
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाई एम सी सी की टीम 26 ओवर में 115 रन बनाकर आउट हो गई| रितेश ने सर्वाधिक 33 रन ,मोहन ने 19 रन, बनाए |अतिरिक्त रनों की संख्या 23 रही | बिहिया क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राजकुमार ने सर्वाधिक 5 विकेट तथा आदित्य और सुशील ने दो-दो विकेट लिये |
115 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहिया किकेट अकॅडमी ग्रीन की टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया |आदित्य ने 24 रन ,अर्जुन ने 20 रन और राजकुमार ने नाबाद 30 रनों का योगदान किया | वाई एम सी सी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहन ने सर्वाधिक 2 विकेट तथा रजनीश -अर्जुन और रितेश ने एक-एक विकेट लिया |
आज के मैन ऑफ द मैच राजकुमार रहे |जिन्हें सीनियर खिलाड़ी धीरज कुमार ने सम्मानित किया |आज के मैच के निर्णायक आदित्य एवं आदित्य आर्यन थे, स्कोरिंग अमर ने की |मैच के दौरान सीनियर खिलाड़ी कुणाल पांडे, राजीव रंजन ,धीरज कुमार ,जितेंद्र कुमार आकाश कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ के सचिव उपस्थित थे |कल का मैच जूनियर डिवीजन में आरा क्रिकेट एकेडमी ए बनाम सीएबी ग्रीन के बीच प्रातः 9:00 शुरू होगा | इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी |
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…