किशनगंज : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग सत्र 2021- 22 का आज ए डिविजन का अंतिम क्वार्टर फाइनल डार्कनाइट क्रिकेट क्लब बनाम एस वाई सी सी सीनियर के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें एस वाई सी सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए जिसमें अफजल अंसारी ने 73 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 96 रन एवं ललित ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन बनाए वही डार्कनाइट की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमन ने दो विकेट एवं राजू ने 1 विकेट हासिल किया।
96 रन एवं 1 विकेट लेने वाले अफजल अंसारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया । किशनगंज पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इनामुल हक मेगनू के सौजन्य से दिए जा रहे हैं मेन ओफ द मैच ट्रॉफी यातायात प्रभारी विनय कुमार सिंह ने अफजल अंसारी को देकर सम्मानित किया एवं टारगेट क्रिकेट एकेडमी के सौजन्य से दिए जा रहे हैं।
मैडल को जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी गणेश साह ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के मैच के अंपायर थे बंटी साह एवं सुबीर रॉय वही स्कोरर थे आशिफ।वीर रंजन – संयुक्त सचिव सह संयोजक जिला क्रिकेट संघ किशनगंज।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…