भोजपुर 24 नवंबर: भोजपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित रूबन कप जिला क्रिकेट लीग जूनियर डिवीजन में न्यू कर्मन टोला आरा और बिहिया क्रिकेट क्लब ग्रीन टीम के बीच महाराजा कॉलेज मैदान पर खेला गयाl मैच का उद्घाटन जिले के वरीय खिलाड़ी संजय कुमार सिंह के द्वारा किया गया l
आज टॉस जीता न्यू कर्मन टोला क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन उनका यह निर्णय सही साबित नहीं हुआ और पूरी टीम 78 रनों के योग पर ही सिमट गयाl न्यू कर्मन टोला क्रिकेट क्लब की ओर से ऋषि पाठक ने 19, शुभम एवं यस ने 11 रनों का योगदान किया बिहिया क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए लव कुश ने 3 विकेट अजीत एवं कुंदन ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।
79 रन के लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी बिहिया की टीम ने यह मैच 8 विकेट से जीत लियाl बिहिया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कुंदन ने 25 रन अभिषेक ने नाबाद 25 रन एवं अर्जुन ने नाबाद 15 रनों का योगदान किया न्यू कर्मन टोला क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए राहुल ने दो विकेट प्राप्त किए .
आज के मैच के निर्णायक रोशन और अनीश रहे जबकि स्कोरर की भूमिका में ओमप्रकाश मौजूद रहे मैच के दौरान जिला कर लेना कुणाल कुमार की देखरेख में यह मैच संपन्न हुआ कल का मैच उमेश क्रिकेट क्लब रेड और बीयर क्रिकेट अकादमी ग्रीन के बीच सुबह 9:00 बजे से महाराजा कॉलेज मैदान पर खेला जाएगा इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी कुमार विजय ने दी
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…