रोमांचक मुकाबले में मधुबनी टीम A 10 रनों से जीता।

मधुबनी 24 नवंबर: मधुबनी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित U – 16 टूर्नामेंट जो उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बेलाही में आज दूसरा मैच खेला गया।

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव कालीचरण, ललित कुमार झा (बड़ा बाबू), दिलीप झा, टूर्नामेंट के संयोजक अनिल कुमार, विनोद कुमार दत्ता सहित ढेरों खेल प्रेमी उपस्थित थे।
सुबह घने धुंध होने के कारण मैच विलंब से शुरू हुआ।

टॉस जीत के मधुबनी U – 16 A के कप्तान आदित्य राज ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान आदित्य राज के कप्तानी पारी 84 रन और भाष्कर झा 29 रन, पिंटू के 19, दीपक और अक्षय के 12 – 12 रन के सहयोग से U – 16 A टीम ने निर्धारित 35 ओवर में अपने 9 विकेट खो कर 211 रन बनाए। अतिरिक्त कर रूप में 40 रन का सहयोग बल्लेबाजी टीम को मिला।

वहीं मधुबनी U – 16 B के तरफ से गेंदबाजी में चंद्रेश ठाकुर ने 31 रन देकर 3 विकेट लिये तथा विवेक झा ने 34 रन देकर 3 विकेट और राहुल महतो तथा धर्मेंद्र को एक एक विकेट मिला।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मधुबनी U – 16 B की टीम के दो विकेट शून्य पे तथा 16 पे तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान चंद्रेश ठाकुर 79 रन का अतिंद्र कुमार 16 रन और संस्कार 18 रन के साथ बेहतरीन साझेदारी ने टीम को संभाल लिया बल्लेबाजी में इनके अलावा राहुल महतो ने नाबाद 34 रन और धर्मेंद्र ने 11 रन बनाए। टीम B 25.3 ओवर में 201 रन बनाकर आल आउट हो गयी।

इस तरह A टीम ने B के टीम को 10 रन से पराजित किया।
आज के मैच के निर्णायक प्रफुल्ल कुमार कर्ण और रवि नारायण कर्ण थे। स्कोरर के रूप में गौरव कुमार, सत्यम झा और पंकज कुमार थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago