Categories: Bihar

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ रूपक ने खिलाड़ी मतदाताओं से कहा”देश के विकास में दो योगदान,हर हाल में करना अपना मतदान”।

पटना : भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी सह सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयुक्त सचिव व राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी रूपक कुमार ने मतदाताओं के वोट डालने की अपील की है।

देश के कुछ राज्य के साथ बिहार के पटना व आसपास के क्षेत्रों में 1 जून को सातवां चरण का मतदान होना है। इस दिन अपने मत का प्रयोग करें और सातवें चरण के चुनाव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

रूपक कुमार ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वो ना केवल अपने मत का प्रयोग करें बल्कि ज्यादा से मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित भी करें। उन्होंने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, हमारा कर्तव्य भी है। रूपक ने सभी पुरुष व महिला खिलाड़ियों से भी खास अपील की है।

खिलाड़ियों को वोट डालने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि “देश के विकास में दो योगदान, हर हाल में करना अपना मतदान”। उन्होंने कहा कि 1 जून को अंतिम चरण का मतदान है मुझे आपसे उम्मीद है आप अपने कर्तव्य का पालन करेंगे और मतदान अवश्य करेंगे।

उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि पहले मतदान बाद में जलपान करें। देश के विकास के लिए आप अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने अंत में सभी के लिए संदेश देते हुए कहा कि भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण मतदाता तुम्हें बुलाने को, 1 जून को भूल न जाना वोट डालने आने को।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago