इंडियन वोटर्स क्रिकेट लीग के सफल संचालन हेतु संतोष तिवारी हुए सम्मानित

पटना, 31 मई। पटना में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पटना नगर निगम की ओर से जेपी सेतु घाट पर आयोजित इंडियन वोटर्स क्रिकेट लीग में मैचों के सफल संचालन के लिए सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी को पटना नगर निगम द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

संतोष तिवारी को पटना प्रमंडल के कमिश्नर कुमार रवि ने मेडल पहना कर किया। इस मौके पर पटना नगर निगम के नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पाराशर भी मौजूद थे। इस लीग के मैचों का सफल संचालन संतोष तिवारी की देखरेख में गठित समिति द्वारा किया जिसमें अंपायर से लेकर स्कोरर तक शामिल थे।

संतोष तिवारी का राजधानी पटना में स्कूली क्रिकेट को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही समय-समय कई तरह के क्रिकेट आयोजन और सम्मान समारोह इनकी संस्था द्वारा कराया जाता रहता है। स्कूल क्रिकेट लीग के चार संस्करणों का सफल आयोजन इनकी ही देखरेख में हुआ है।संतोष तिवारी ने कहा कि यह सम्मान मिलना मेरे लिए बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि हमारा सभी मतदाताओं से अपील है कि अपने मत का प्रयोग जरूर करें।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago