पटना, 27 फरवरी। राजधानी पटना से सटे नेउरा स्थित अंशुल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर चल रहे शगुनी राय मेमोरियल प्राइज मनी अंडर-15 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैचों में बीके क्रिकेट एकेडमी और क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस ने जीत हासिल की।
पहले मैच में बीपीसीए ने टॉस जीता और 25 ओवर में सात विकेट पर 174 रन बनाये। जवाब में बीके क्रिकेट एकेडमी ने 18 ओवर में 8 विकेट पर 175 रन बना कर मैच जीत लिया। विजेता टीम के अंकित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरे मैच में एसपीसीए ने टॉस जीता और 25 ओवर में नौ विकेट पर 144 रन बनाये।
जवाब में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस ने 15.5 ओवर में तीन विकेट पर 147 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के सूर्य प्रकाश को सीएपी के डायरेक्टर उज्ज्वल सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
बीपीसीए : 25 ओवर में सात विकेट पर 174 रन यश प्रताप 79 रन, आयुष सिंह 54 रन, सूरज 14 रन, अतिरिक्त 15 रन, अंकित 3/38, अमन 1/14, रन आउट-3
एसपीसीए : 25 ओवर में नौ विकेट पर 144 रन, शुभम 28 रन, रोहित 26 रन, अतिरिक्त 34 हर्ष 2/23, मोनू 2/20, अरमान 2/23, शिवराज 1/17, रोहित 1/22, रन आउट-1
सीएपी : 15.5 ओवर में 3 विकेट पर 147 रन, सूर्य प्रकाश 70 रन, टुटू 29 रन, अतिरिक्त 22, रोहित 2/20, विकास 1/32
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…