पटना 27 फरवरी: सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन बिहार के तत्वावधान में आगामी 10 मार्च से करणी सेना क्रीडा प्रकोष्ठ द्वारा प्रायोजित महाराणा प्रताप महिला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के मैदान पर किया जायेगा। इस बात की जानकारी आयोजन अध्यक्ष अमिकर दयाल (पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान अंडर-19), ने दी।
आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने बताया कि इस आयोजन में मात्र 8 महिला टीमें खेलेंगी। लीग सह नॉकआउट आधार पर खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता के सभी मैच 20-20 ओवर के होंगे। इच्छुक टीमें संतोष तिवारी से 9386962380 पर संपर्क कर सकती हैं।
अमित सिंह उज्जैन करणी सेना प्रमुख बिहार-झारखंड ने बताया कि महिला खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हमारी संस्था इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। उन्होंने बताया कि विजेता तथा उपविजेता टीमों को ट्रॉफी सहित कई आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली प्रत्येक टीम के खिलाड़ियों को आवास प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड साथ लाना होगा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…