कराटे

बाँका क्रिकेट एकेडमी को पराजित कर फाइनल में पहुंचा ब्लू फोकस की टीम

बाँका 11 मार्च: स्थानीय आर एम के स्कूल के मैदान में खेले जा डायनामिक कृषांग क्रिकेट टूर्नामेंट के दुसरे सेमीफाइनल में आज ब्लू फोकस, बाँका की टीम बाँका क्रिकेट एकेडमी को 15 रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

20 – 20 ओवर के इस मैच में आज ब्लू फोकस ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 141 रन बनाया। इसमें सबसे अधिक रन मिस्टर एक्स्ट्रा का 36 रन रहा। वहीं बल्लेबाज सूरज ने 23 गेंद में 1 छक्का और 2 चौके की मदद से 25 रन बनाया तथा अभिनव ने 17 गेंद पर 1 छक्का और 1 चौका की मदद से 17 रन बनाया। वहीं बीसीए के गेंदबाज राशिद ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिया अभिजीत ने भी 23 रन खर्च कर 2 विकेट लिया।

जवाबी पाली खेलने उतरी बीसीए की टीम सधी शुरुआत की लेकिन ब्लू फोकस के स्पीनर अम्बे ने अपने स्पीन में ऐसा उलझाया कि वह अंत उवर नहीं सका और 19•1 ओवर में 126 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

बीसीए के ओर से मो•आजम ने 46 गेंद पर 6 ×2 ,और 4 × 12 के मदद से 70 रन की बेहतरीन पाली खेला, लेकिन अन्य बल्लेबाज की सहायता नहीं मिलने के कारण बीसीए को पराजय झेलना पड़ा। ब्लू फोकस की ओर से अम्बे कुमार ने 4 ओवर में 21 रन खर्च कर 4 विकेट झटक लिया। अम्बे कुमार द्वारा 4 विकेट और 10 बनाए पर उन्हे मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

आज रंजीत कुमार और मो• सरफराज बेहतरीन अंपायरिंग की, वहीं स्कोरिंग में मदन कुमार का भी सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विष्णु कुमार चक्रवर्ती, जिला खेल संघ के अध्यक्ष संजय कुमार झा, सचिव शिवनारायण झा, बीडीसीए के संयुक्त सचिव चंदन चौधरी, अशोक मोदी, राकेश सिंह, प्रदीप भगत, नीरज कुमार, जितेंद्र सिंह जित्तू, सुधांशु कुमार सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।  के पी चौहान, बाँका।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

5 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

23 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago