कराटे

शगुनी राय अंडर-15 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में एसपीसीए व बीपीसीए विजयी

पटना 11 मार्च: राजधानी से सटे नेउरा स्थित अंशुल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर चल रहे शगुनी राय मेमोरियल प्राइज मनी अंडर-15 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मैचों में एसपीसीए और बीपीसीए ने जीत हासिल कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

एसपीसीए ने हिल वैली को दो विकेट से जबकि बीपीसीए ने नेउरा क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से पराजित किया। विजेता टीम के विकास कृष्णा (एसपीसीए) और सुशील (बीपीसीए) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

पहले मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए हिल वैली स्कूल ने 17 ओवर में सभी विकेट खोकर 114 रन बनाये। जवाब में एसपीसीए की टीम 9.4 ओर 8 विकेट पर 117 रन बना कर मैच जीत लिया। विकास कृष्णा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरे मैच में नेउरा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 23ओवर में सभी विकेट खोकर 156 रन बनाये। जवाब में बीपीसीए ने 18.4 ओवर में 3 विकेट पर 159 रन बना कर मैच जीत लिया। सुशील को मैन ऑफ द मच घोषित किया गया।

संक्षिप्त स्कोर
पहला मैच
हिल वैली स्कूल : 17 ओवर में 114 रन पर ऑल आउट आर्यन 35 रन, अनुकूल 19 रन, अनुज 18 रन, अतिरिक्त 8 रन, विकास कृष्णा 5/23, शुभम 3/13, नैतिक 1/20 रन आउट-1

एसपीसीए : 9.4 ओवर में 8 विकेट पर 117 रन, रितिक रौशन 41 रन, विकास कृष्णा 19 रन, गणेश 14 रन, प्रिंस 2/22, रौशन 2/17, विवेक 1/24, अंकित 1/21, रन आउट-2

दूसरा मैच
नेउरा क्रिकेट एकेडमी : 23 ओवर में 156 रन पर ऑल आउट संटू 25 रन, लवकुश 23 रन, सुधांशु 33 रन, अभिषेक 19 रन, अतिरिक्त 32 रन, सुशील 3/22, अंकित 3/23, हिमांशु 3/25, रन आउट-1

बीपीसीए : 18.4 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन आयुष 42 रन, यश प्रताप 37 रन, शशि 35 रन, अनिकेत 24 रन, अर्नव 2/30, आर्यन 1/21

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

13 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago