बोकारो ब्लास्टर लगातार तीसरी बार पहुँचा झारखण्ड टी-20 ट्रॉफी के फाइनल मे

रांची : झारखण्ड टी-20 ट्रॉफी मे आज खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर बोकारों ब्लास्टर की टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और दुमका डेयरडेविल्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया ।

बोकारो ब्लास्टर के गेंदबाजों ने पहले गेंदबाजी करते हुए दुमका डेयरडेविल्स के तीन बल्लेबाजों को मात्र 27 रन पर पैवेलियन वापस भेज दिया । मनीषी 38 रन और अभय 25 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज रन बनाने में सफल नहीं हो सके । बोकारो के गेंदबाज पंकज यादव ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट और आर्यमन लाला ने 25 रन देकर 2 विकेट लिए और दुमका डेयरडेविल्स को फाइनल मे पहुंचने की राह को कठिन बना दिया और परिणामस्वरूप पूरी टीम 8 विकेट पर 143 रन ही बना पाई ।

144 रनों के लक्ष्य को बोकारो ब्लास्टर के सलामी बल्लेबाज विशाल सिंह और सत्य सेतु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आसान बना दिया । विशाल ने 29 गेंद पर 31 रन और सत्य सेतु ने 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 62 गेंदों पर 70 रनों का महत्वपूर्ण पारी खेलकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ कर दिया ।

भानू आनंद ने भी 3 छक्कों की मदद से 26 रन बनाए और बोकारों की टीम 18.5 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 146 रन बनाकर लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचने का गौरव प्राप्त कर लिया । सत्य सेतु को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए इस मैच का मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया ।

दूसरा सेमीफाइनल रांची रेडर्स और धनबाद डायनोमस के बीच मौसम खराब हो जाने के कारण मैच बिलम्ब से शुरू हुआ । विलम्ब होने के कारण मैच रेफरी ने 14-14 ओवर का मैच करवाने का निर्णय लिया ।

टॉस जीतकर धनबाद डायनोमस ने रांची को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया । 13.2 ओवर का खेल होने के बाद पुनः मौसम खराब हो गया और खेल को रोकना पड़ा । उस समय रांची रेडर्स की टीम 2 विकेट खोकर 121 रन बना ली थी मौसम की स्थिति को देखते हुए आज दूसरे सेमीफाइनल के बचे हुए खेल को कल ( रिजर्व है तक के लिए स्थगित कर दिया गया ।

कल सुबह 9.30 बजे से पुनः बचा हुआ मैच खेला जाएगा । पहले रांची रेडर्स की टीम अपने शेष बचा हुआ चार गेंद खेलेगी उसके बाद धनबाद डायनोमस की टीम अपना 14 ओवर की पारी खेलने के लिए मैदान में उतरेगी । आज के खेल के स्थगित होने के समय रांची राइडर्स के अर्नव सिन्हा 62 रन और आयुष कुमार 30 रन बनाकर खेल रहे थे ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

15 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago