झारखंड इंटर डिस्ट्रिक क्रिकेट में प्रदर्शन को लेकर धनबाद क्रिकेट संघ की प्रबंध कमिटी की बैठक संपन्न

धनबाद : जेएससीए टूर्नामेंटों में टीम के प्रदर्शन पर चर्चा के बाद धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) ने कई महत्वपूर्ण बदलाव करने का निर्णय लिया है। रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित डीसीए कार्यालय में शुक्रवार को हुई प्रबंध समिति की बैठक में इस बारे में निर्णय लिया गया।
बैठक के बाद डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि डीसीए का फोकस क्‍वालिटी क्रिकेट पर रहा है। अगले सत्र से टूर्नामेंट का स्वरूप बदलेगा। भविष्‍य में तीन डिवीजन के स्थान पर दो डिवीजन के ही टूर्नामेंट होंगे। बी डिवीजन में सीधे निबंधन पर रोक लगाए जाने का प्रस्ताव है। क्वालीफाइंग मैच के बाद बी डिवीजन की कोई टीम निबंधन करा सकती है।

इसके लिए महासचिव व दोनों संयुक्त सचिवों को प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। नए सत्र से इसे लागू कर दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया पर भी काफी चर्चा हुई। इसमें भी सुधार किया जाएगा। अब खिलाडि़यों को चयन के पहले फिजिकल फिटनेस टेस्‍ट पास करना अनिवार्य होगा। यह योयो पैटर्न पर हो सकता है। नए सत्र के लिए निबंधन की प्रक्रिया अगस्त माह में शुरू कर दी जाएगी।

अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि इसके पहले पूरे दिन रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित डीसीए कार्यालय में जिला अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19, सीनियर और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों व कोच के साथ  टीम के प्रदर्शन पर अलग-अलग चर्चा हुई। इसमें हार के कारणों की मीमांसा की गई। इसके बाद चयन समिति के सदस्यों से भी टीमों के प्रदर्शन पर गहन चर्चा की गई।
बाद में कोचिंग कैंपों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत हुई। उनकी ओर से कई महत्वपूर्ण सुझाव भी मिले। चयन समिति और कोचिंग कैंप के संचालकों से मिले सुझाव को प्रबंध समिति की बैठक में रखा गया। चर्चा के बाद इसमें से कई सुझाव को अमल में लाने का नर्णिय लिया गया। कोचिंग कैंप के प्रतिनिधियों में इम्तियाज हुसैन, तापस सरकार, धर्मेंद्र कुमार, कौशिक बनर्जी, उमेश श्रीवास्तव, रितम डे, सूरज कुमार, नजीर आलम, सुरेश कुमार के अलावा वरीय क्रिकेटरों में अशीत सहाय, बालशंकर झा, सत्यप्रकाश कृष्ण, अनापूर्णा सिंह ने अपने विचार रखे।
वहीं प्रबंध समिति की बैठक में पूर्व महासचिव बिनय कुमार सिंह को फेयरवेल दिया गया। जेएससीए की कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनने के बाद बिनय कुमार सिंह ने महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रबंध समिति की बैठक में महासचिव उत्तम विश्‍वास, उपाध्यक्ष संजीव झा, कोषाध्यक्ष ललित जगनानी, सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, संयुक्त सचिव बाल शंकर झा व बीएच खान के अलावा धर्मेंद्र कुमार, एसए रहमान, द्वारिका तिवारी, दिवेन तिवारी, राजन सन्हिा, संजय कुमार, जावेद खान व अन्य उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago