पटना, 16 जून। राजधानी पटना से सटे दानापुर स्थित श्रीराम खेल मैदान पर चलने वाली क्रिकेट एकेडमी लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट के प्रशिक्षु अब बॉलिंग मशीन से अभ्यास कर सकेंगे।
रविवार यानी 16 जून को पूजा अर्चना के साथ इसकी शुरुआत हुई। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के संस्थापक सचिव सह स्कूल क्रिकेट के प्रोमोटर संतोष तिवारी ने पूजा-अर्चना कर इसके एकेडमी के बच्चों के लिए समर्पित किया। बॉलिंग मशीन के आने के बाद एकेडमी के प्रशिक्षु काफी खुश नजर आ रहे थे। हर कोई इसके द्वारा फेंके गए बॉल से अभ्यास करने के लिए आतुर था।
इस मौके पर संतोष तिवारी ने कहा कि इस मशीन से यहां के प्रशिक्षुओं को अभ्यास करने पर फायदा होगा। उन्होंने एकेडमी के संचालकों को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि आपके एकेडमी के बच्चे आने वाले दिनों में न केवल एकेडमी बल्कि अपने राज्य का भी नाम रौशन करेंगे। इस मौके पर एकेडमी के संस्थापक नवीन कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…