रणधीर वर्मा अंडर 19 सुपर लीग: जमुई ने मिथिला जोन 21 रनों से हराया

नालंदा : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा इंटर डिस्ट्रिक्ट रणधीर वर्मा अंडर 19 सुपर लीग के ग्रोप बी का मैच नालंदा जिले में आयोजित किया जरहा है। जिसके अंतर्गत जमुई बनाम मिथिला जोन और बेगूसराय बनाम मगध जोन के मैच खेले गए।

बिहारशरीफ़ में चलरहे मैच में जमुई ने मिथिला जोन पर 21 रनो से जीत दर्ज की जबकि मिथिला जोन ने पहली पारी में जमुई पर 32 रन की बढ़त बनाई थी।बिहारशरीफ़ में जमुई बनाम मिथिला जोन के मैच में जमुई टीम द्वारा कल की पारी 71/1 को आगे बढ़ाते हुए 10 विकेट खोकर 219 रन बनाये जिसमे अंकुल 25, मोहम्मद तौफीक 45, कुमार सौरव 63, प्रदीप 16, कृष्णा सिंह 14 और कृष्णा ने 12 रन बनाये। मिथिला जोन की ओर से गेंदबाज आदित्य ने 4, अनमोल ने 4 तथा वैभव और सचिन ने एक एक विकेट लिए।

वहीँ अपनी दूसरी पारी खेलते हुए मिथिला जोन की पूरी टीम 166 रन ही बना पायी और 21 रनो से मैच हार गयी। मिथिला जोन की ओर से आदित्य 45, शिवानंद 35, तथागत 29, विकास 23 तथा अलोक ने 10 रन योगदान दिया। जमुई के गेंदबाज बदल ने 4, इशांत ने 2, प्रदीप ने 3 ओर अभिषेक ने विकेट अपने नाम किया।इस मैच में अम्पायर की भूमिका मनोहर कुमार और परवेज़ मुस्तफा ने निभाया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago