SSR T20 क्रिकेट Chamipnship लीग के आज के दूसरे मुकाबले में Brainy Bear School Patna विजयी

पटना : सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडीयम बरका बगीचा स्थित SSR के मैदान पर आज SSR T20 क्रिकेट Chamipnship लीग 2023 का ग्यारहवाँ मैच आज स्टार इलेवेन और Brainy Bear School पटना के बीच खेला गया। जिसमें Brainy Bear School पटना की टीम ने Star XI पटना की टीम को 76 रनों से हरा दिया। निकेश कुमार के उनके बेहतरीन प्रदर्शन (46 रन और 4 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट) के लिये आज के मुख्य अतिथी सोनपुर प्रखंड के समाज सेवक भोलु सिंह के द्वारा मैन ऑफ द मैच के पुरष्कार दिया गया।

आज के मैच में Brainy Bear School की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए Brainy Bear School की टीम ने निर्धारित 20 ओवर मे रौशन के बेहतरीन बैटिंग 28 बॉल मे 71 रन, निकेश 46 रन और आकाष 42 रन की सहयता से 244 रन 9 विकेट के नुक्सान पर बनाये। वहीं Star XI की टीम से मन्नू राय ने 2, नितीश ने 2 और समन ने 1 विकेट लिये।

लक्ष्य के पीछा करने उतरी स्टार XI की टीम ने 20 ओवर में कुणाल सिंह 51 रन, चिराग 34 रन और नितीश 31 रन, और साकेत 24 रन की मदद से 6 विकेट के नुक्सान पर 168 रन ही बना सकी। Brainy Bear School की तरफ से निकेश ने 3 और अमन ने 2 विकेट चटकाए।आज के इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में सोनपुर के समाज सेवक भोलू सिंह ने खिलरीयोँ से परिचय प्राप्त कर मैच को शुभारंभ किया गया।

संक्षिप्त स्कोर:-

Brainy Bear School – 244/9 (20 over)
रौशन 71 रन, निकेश 46, आकाष – 42 रन। मन्नू राय – 2/41, नितीश – 1/23, समन 1/45
Star XI – 168/6 (20 over)
कुणाल – 51, चिराग- 34, नितीश – 31
निकेश – 3/38, अमन – 2/11

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago