SSR T20 क्रिकेट Chamipnship लीग में VA Valkyries ने त्रिशूल सीसी को 127 रनों से हराया

पटना : सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडीयम बरका बगीचा स्थित SSR के मैदान पर आज SSR T20 क्रिकेट Chamipnship लीग 2023 का दसवाँ मैच आज Trishul Cricket Club परसौना और VA Valkyries पटना के बीच खेला गया। जिसमें VA Valkyries की टीम ने Trishul क्रिकेट क्लब परसौना की टीम को 127 रनों से हरा दिया।

वेदांत चौबेय के उनके बेहतरीन प्रदर्शन (57 रन और 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट) के लिये SSR के निर्देशक रंजन रॉय के द्वारा मैन ऑफ द मैच के पुरष्कार दिया गया।आज के मैच में VA Valkyries की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए VA Valkyries की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में अभिषेक 81रन, वेदांत 57 रन, पंकज 29 रन और तरुण 24 रन की सहयता से 253 रन 6 विकेट के नुक्सान पर बनाये। वहीं त्रिशूल क्रिकेट क्लब की टीम से मुकुल ने 2, पिन्टू ने 1 और मनीष ने 1 विकेट लिये।

लक्ष्य के पीछा करने उतरी त्रिशूल क्रिकेट क्लब की टीम ने 20 ओवर में मुकुल यादव 44 रन और नितिल यादव 25 रन, और जफिरुदीन 18 रन की मदद से 10 विकेट के नुक्सान पर 126 रन ही बना सकी। VA Valkyries पटना की तरफ से वैभव ने 3 और अभिषेक भरद्वाज ने 2 विकेट चटकाए।आज के इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में सोनपुर के बरका बगीचा के समाज सेवक राहुल सिंह एवं भोलू सिंह द्वारा खिलारियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की गई।

संक्षिप्त स्कोर:-

Va Valkyries – 253/6 (20 over)
अभिषेक 81 रन, वेदांत 57, पंकज 29 रन। मुकुल – 2/29, नितील – 1/13, पिन्टू 1/43

त्रिशूल क्रिकेट क्लब – 126/10 (20 over)
मुकुल यादव- 44 रन, नितील यादव – 25 रन
वेदान्त – 3/18, अभिषेक – 2/5

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago