चंदन कुमार सिंह और मुरली कृष्णा रमैया के शानदार अर्धशतक

धनबाद : चंदन कुमार सिंह और मुरली कृष्णा रमैया के शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से बीसीसीएल ने रविवार को खेले गए आविष्कार डायग्नोस्टिक इंस्टीट्यूशनल ट्राफी में सेल को 90 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर दिया। टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में धनबाद बार एसोसिएशन (डीबीए) को हराकर एमपीएल ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा है।

इसके पहले सुबह बीसीसीएल और सेल के मैच के पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुख्य अतिथि बीसीसीएल के निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्णा रमैया ने परिचय प्राप्त किया। अपने संबोधन में रमैया ने कहा कि वे तीस वर्ष बाद फिर से मैदान में उतर रहे हैं। इससे उन्हें काफी प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। ऐसे टूर्नामेंट होते रहना चाहिए। इससे आपस में मेलजोल बढ़ता है। निदेशक कार्मिक ने जियलगोरा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ड्रेसिंग रूम का निर्माण मार्च के बाद शुरू हो जाने की बात कही।

पहले मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीसीएल ने बीस ओवरों में दो विकेट पर 202 रन बनाए। चंदन कुमार सिंह ने 46 गेंदों पर आठ चौके व तीन छक्के की मदद से 78, मुरली कृष्णा रमैया ने 58 गेंदों पर अविजित 53 और सिद्धार्थ सुमन ने दस गेंदों में दो चौके व चार छक्के की मदद से 34 रन बनाए। सेल के अनिरुद्ध आनंद कुमार और एजाज अहमद को एक-एक विकेट मिला। बाद में सेल निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 112 रन ही बना सका। एजाज अहमद ने 33 गेंदों में जोरदार 52 रन बनाए। राजीव तिवारी ने 21 रन जोड़े। वहीं बीसीसीएल के संतोष कुमार ने 15 पर, मुकेश कुमार ने 20 पर एक, डा. गोपाल कुमार ने 14 पर एक और सिद्धार्थ सुमन ने 27 पर एक विकेट लिए। प्लेयर आफ द मैच चुने गए चंदन कुमार सिंह को मुख्य अतिथि सेल के अधिशासी निदेशक अनूप कुमार व महाप्रबंधक (कार्मिक) वाई के पासवान ने पुरस्कार प्रदान किया।

दूसरे मैच में डीबीए के विरुद्ध टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमपीएल ने निर्धारित बीस ओवरों में पांच विकेट पर 142 रन बनाए। भानु प्रताप सिंह ने 29, चिरंजीत तिवारी ने 28, प्रदीप चक्रवर्ती ने 24, रूपेश कुमार सिंह ने 19 और नंदकुमार महतो ने नाबाद 16 रन बनाए। एजाज अली और हामिद सिद्दीकी ने दो-दो विकेट लिए।

बाद में डीबीए छह विकेट पर 128 रन ही बना सका और यह मैच 14 रनों से हार गया। करण कुमार ने 41, संजय सिंह ने 20, हामिद सिद्दीकी ने नाबाद 17, शाबाज आलम ने 16 और दिनेश कुमार यादव ने 11 रन बनाए। मनोज मरांडी ने 19 पर तीन विकेट लिए और प्लेयर आफ द मैच चुने गए। उन्हें प्लेनेट इंफ्रास्ट्रक्चर के एमडी बलबिंदर सिंह व डीसीए के उपाध्यक्ष रविजीत सिंह डांग ने पुरस्कार प्रदान किया। एमपीएल के प्रदीप चक्रवर्ती व रूपेश कुमार सिंह को एक-एक विकेट मिला।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago