अररिया जिला क्रिकेट लीग में कौनन का शतक,मिथलेश और संजू का पंजा,जोगबनी सीसी जीता

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 33 वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2023-24 का आज बारहवाँ मैच जोगबनी क्रिकेट क्लब और ईमरान 11 के बीच खेला गया।जोगबनी क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 30-30 ओवर के इस मैच में ईमरान 11, 28 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाने में कामयाब रही। ईमरान 11 के बल्लेबाज राजा ने 72 ,संजू ने 40 सात्विक ने 35 रन बनाए । जोगबनी क्रिकेट क्लब के गेंदबाज , मिथलेश और संजू ने 5–5, विकेट चटकाए।

जबाब पारी खेलने उतरी जोगबनी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 29 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना कर 6 विकेट से जीत अपने नाम की। जोगबनी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज कौनन ने 110 नसीर 46 रन बनाया। ईमरान 11 के गेंदबाज आर्यन , जितेन्द्र और संजू ने 1–1 विकेट लिए।

मैच के अंपायर निसार और अनामी शंकर थे स्कोरिंग फैजल ने किया इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ज़िला प्रतिनिधी ओम प्रकाश जयसवाल,अररिया ज़िला संघ के अध्यक्ष बासु दा,अररिया ज़िला संघ के कोष अध्यक्ष अमीत सेन गुप्ता,दिलीप झा, मनीष मन्नू , विक्की , श्रवण, सुमित , ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago