शिवहर जिला लीग में अंकित के पंच से नटराज क्रिकेट क्लब की शानदार जीत।

शिवहर 22 जनवरी: जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग में अंकित पाठक के पंच से संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब 37 पर ऑल आउट । नटराज क्रिकेट क्लब 9 विकेट से जीता ।

आज सुबह संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन संत प्रेम भिक्षु की पूरी टीम को नटराज के तेज गेंदबाज अंकित पाठक ने अपनी गेंदबाजी से नचाया और पूरी टीम 37 रनों पर ऑल आउट हो गई । अंकित पाठक ने 5 विकेट लिया । शिवम् संजय ने भी 3 विकेट लिया । संत प्रेम भिक्षु का 6 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके ।

38 रनों के लक्ष्य को नटराज के बल्लेबाजों ने महज 5.3 ओवर में 1 विकेट के नुक़सान पर प्राप्त कर लिया ।नटराज क्रिकेट क्लब की तरफ से शानदार गेंदबाजी ‌(4 ओवर, 18 रन, 5 विकेट) करने वाले गेंदबाज *अंकित पाठक* को *मैन ऑफ द मैच* का पुरस्कार दिया गया । यह पुरस्कार एक क्लब पदाधिकारी *अजीत सिंह जी* द्वारा प्रदान किया गया ।

कल *इस लीग ‌का 29वां मैच* पिपराही क्रिकेट क्लब एवं एलेवेन स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago