रुबन कप अरवल जिला क्रिकेट लीग में रामा क्लब ने प्रभा देवी को 23 रनों से हराया

अरवल 22 जनवरी: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को हुए मुकाबले में रामा क्रिकेट क्लब ने प्रभा देवी को 23 रनों से हराकर ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया।

आज सुबह रामा के कप्तान हिमांशु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और युवा बल्लेबाज आदित्या ने शानदार अर्धशतक के बदौलत निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 188 रन का स्कोर खड़ा किया। आदित्या ने 71 गेंदो में 10 चौके की मदद से 78 रन बनाए। उसके अलावा रोशन ने 28, गौरव ने 17, माधव ने 15 तथा सुधांशु ने 13 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 20 रन बने। प्रभा देवी की ओर से गेंदबाजी में वेदप्रकाश ने 2, गौरव, सुमित एवं वेदांत ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

जबाब में खेलने उतरी प्रभा देवी ने सभी विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी। प्रभा देवी की ओर से वेदप्रकाश ने 38, सुमित ने 27, कप्तान वेदांत ने 22, गौरव 14 तथा आशीष ने 11 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 29 रन बने। रामा की ओर से गेंदबाजी में माधव, हिमांशु एवं नीरज ने 2 – 2 तथा अशोक एवं आदित्या ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

आज के मैच में अंकित कुमार एवं राम रमैया ने अंपायर तथा सचिन ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल शांतिपुरम स्पोर्ट्स क्लब बनाम आर ए एस स्पोर्ट्स क्लब का मैच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago