बक्सर लीग:-फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने युवराज क्रिकेट क्लब को 6विकेट से हराया।

Khelbihar.com

Buxer: बक्सर जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बक्सर जिला क्रिकेट लीग में रविवार को फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब और युवराज क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया।जिसमे फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने युवराज क्रिकेट क्लब को 6विकेट से हराया।

टॉस जीत कर फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने युवराज क्रिकेट क्लब को पहले बल्लेबाजी करने को कहा जिसमे युवराज क्रिकेट क्लब ने पहले खेलते हुए 159 रन बनाये जिसमे आदित्य कुमार देव ने 73 रन बनाये। हर्षित दूबे ने 15, आशीष प्रकाश ने 13, गोविंद कुमार ने 11, सौरभ साहनी ने 10 रन बनाये। अतिरिक्त से 26 रन बने। आर्यन राज ने 2, गुलशन , सूरज, आर्यन ने 1-1विकेट प्राप्त किये।


जवाब में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 29.3 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बना कर लक्ष्य को हासिल कर लिया। आर्यन राज सिंह ने 76 रन बनाये और मैन ऑफ द मैच बने। गुलशन, तुषार ने 19-19, सौरभ श्रीवास्तव ने 13 रन बनाये। अतिरिक्त से 29 रन बने। युवराज क्रिकेट क्लब की ओर अंकित, हर्षित और आशीष ने 1-1 विकेट लिये। मैच के अंपायर अफताब आलम और मो आसिफ थे।

मैच के दौरान संजय कुमार राय, फराह अंसारी, पंकज वर्मा, राजेश यादव मौजूद थे। कल का ब्वॉयज क्रिकेट क्लब और डुमरांव क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जायोग।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago