पटना। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में उत्तराखंड ने बिहार को छह विकेट से पराजित किया।
विशाखापत्तनम में खेले गए मैच में उत्तराखंड ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए बिहार ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 134 रन बनाये। विजय भारती ने 0, कुणाल दवास ने 20, बाबुल कुमार ने 18, रहमतुल्लाह ने 64, असफान खान ने 2, सरफराज अशरफ ने 4, आशुतोष अमन ने 10, शिवम कुमार ने नाबाद 12, शशि गुप्ता ने नाबाद 1 रन बनाये। उत्तराखंड के मयंक मिश्रा ने 24 रन देकर 2, आकाश मधवाल ने 18 रन देकर 2, सन्नी राणा ने 32 रन देकर 2, हिमांशु विष्ट ने 23 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
जवाब में उत्तराखंड ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 138 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। हर्षित विष्ट ने 11, आशीष जोशी ने 17, तन्मय श्रीवास्तव ने 4, कर्णवीर कौशल ने नाबाद 56, सौरभ सिंह ने 11, वैभव पंवार ने नाबाद 35 रन बनाये। बिहार की ओर से शशि गुप्ता ने 25 रन देकर 2, सरफराज असरफ ने 21 रन देकर 1, शिवम कुमार ने 28 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…