बक्सर(दुर्गा प्रसाद गुट) जिला लीग में आदर्श की शानदार बल्लेबाजी से एस बी एस क्रिकेट एकेडमी 2 विकेट से विजयी।

बक्सर 7 मार्च: बक्सर जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग में आज खेले गए एक मैच में एस बी एस क्रिकेट एकेडमी ने फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी को 2 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 226 रन का स्कोर बनाया। जिसमें अमीश ने सर्वाधिक 53 रन, पीयूष ने 29 अंकुश उसने 21, गुलशन ने 18 तथा अभिषेक ने 13 रनों का योगदान किया। शेष बल्लेबाज 2 अंक में नहीं पहुंच सके। अतिरिक्त के रूप में 60 रन बने। एस बी एस क्रिकेट एकेडमी के तरफ से हिमांशु ने तीन, शिवम ने दो, वेदप्रकाश, निष्कर्ष ,आदित्य एवं श्याम ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

जवाब में खेलते हुए एस बी एस क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाजों ने 29 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमें आदर्श ने नाबाद 79 रन, शिवम मौर्य ने 44 ,केशव पांडे ने 32, शिवम ने 14, मंटू ने 11 तथा प्रणव ने 10 रनों का योगदान किया। अतिरिक्त के रूप में 27 रन बने। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की तरफ से सोनू ने तीन, गुलशन एवं आर्यन ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। मैच में अंपायर आशीष कुमार एवं धनंजय कुमार थे जबकि स्कोरर जावेद अली थे।

मैच के दौरान संघ के पदाधिकारी के अलावे विभिन्न क्लबों के खिलाड़ी मौजूद थे। कल का मैच बॉयज क्रिकेट क्लब बनाम डुमराव क्रिकेट एकेडमी के बीच हवाई अड्डा के ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago