Categories: Uncategorized

प्रदर्शनी क्रिकेट: अभिषेक के घातक गेंदबाजी से संपूर्ण स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी विजयी

पटना 7 मार्च: राजधानी के सीआईएसएफ ग्राउंड पर चलने वाली संपूर्ण स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी में रविवार को एक प्रदर्शनी क्रिकेट मैच खेला जिसमें मेजबान संपूर्ण स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी ने एलबीएस क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से पराजित किया।

टॉस एलबीएस क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। अभिषेक की अगुआई में की गई बेहतरीन गेंदबाजी के एलबीएस के संतोष और आयुष के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा नहीं चल पाया और पूरी टीम 29 ओवर में 143 रन पर ऑल आउट हो गई। संतोष ने 39 और आयुष ने 32 रन बनाये। अभिषेक ने 28 रन देकर 7 जबिक पप्पू ने 10 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जवाब में हर्ष (नाबाद 53) और अभिराज (नाबाद 58 रन) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत संपूर्ण स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी ने 16.5 ओवर में दो विकेट पर 148 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। संपूर्ण स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी की ओर से उत्तम ने 35 रन देकर 1 और आशुतोष ने 32 रन देकर 1 विकेट चटकाये। अभिषेक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एकेडमी के कोच पवन कुमार ने दिया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago